West Bengal: पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर फेंके गए बम, जांच जारी
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना स्थित आवास पर बुधवार तड़के कम से कम तीन देसी बम फेंके गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के तीन बजे हुए हमले में कुछ लोग घायल हुए हैं.
कोलकाता, 8 सितंबर : भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तरी 24 परगना स्थित आवास पर बुधवार तड़के कम से कम तीन देसी बम फेंके गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के तीन बजे हुए हमले में कुछ लोग घायल हुए हैं. विस्फोट से आवास का द्वार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है. उन्होंने कहा, ‘‘ जांच जारी है. हम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रहे हैं और चश्मदीदों तथा स्थानीय लोगों से भी पूछताछ जारी है. मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.’’
हमले के समय सांसद दिल्ली में थे, हालांकि आज ही वह वापस लौट आए. उन्होंने उनके भाटपाड़ा स्थित आवास पर हुए हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस के लोगों के होने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि ऐसा भगवा पार्टी द्वारा आगामी उपचुनाव के लिए उन्हें भवानीपुर विधानसभा सीट का पर्यवेक्षक बनाने का निर्णय लेने के कारण किया गया. यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश, एनडीआरएफ टीमें तैनात
सिंह ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोई पहली बार मेरे घर पर हमला नहीं किया है. वे मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं. कल रात ही मेरी पार्टी ने मुझे भवानीपुर विधानसभा सीट का पर्यवेक्षक बनाने का फैसला किया और आज सुबह बम फेंके गए. मैंने सुना है कि कुछ लोग घायल हुए हैं. मैं मामले की एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) द्वारा जांच की मांग करता हूं, क्योंकि मुझे राज्य पुलिस पर विश्वास नहीं है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2021 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

