देश की खबरें | सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली-एनसीआर के दो स्कूलों को बम की धमकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के एक प्रमुख कॉलेज और दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के दो स्कूलों को शुक्रवार को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद पुलिस ने परिसर की तलाशी के लिए बम निरोधक इकाइयों और श्वान दस्तों को तैनात किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात फरवरी दिल्ली के एक प्रमुख कॉलेज और दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के दो स्कूलों को शुक्रवार को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद पुलिस ने परिसर की तलाशी के लिए बम निरोधक इकाइयों और श्वान दस्तों को तैनात किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

धमकी भरे ईमेल दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज और मयूर विहार में एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल एवं नोएडा में शिव नादर स्कूल को भेजे गए।

पुलिस उपायुक्त (नोएडा) राम बदन सिंह ने बाद में कहा कि शिव नादर स्कूल में छानबीन की गई लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह सात बजकर 42 मिनट पर सेंट स्टीफेंस कॉलेज को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। हमारे बम निरोधक और श्वान दस्ते पूरे परिसर की जांच कर रहे हैं।’’

पूर्वी दिल्ली जिले के एक अधिकारी ने कहा कि मयूर विहार फेज-1 में एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल के अधिकारियों ने सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर पुलिस को सूचित किया कि उन्हें परिसर में बम होने के बारे में एक ईमेल मिला है।

अधिकारी ने कहा कि कई टीम परिसर की जांच कर रही हैं।

पुलिस उपायुक्त (नोएडा) सिंह ने बताया कि पुलिस को शिव नादर स्कूल से बम की धमकी के बारे में सूचना मिली थी। श्वान दस्ता, बम निरोधक इकाइयां, दमकल अधिकारी और पुलिस की टीम परिसर में पहुंचीं और जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक फर्जी ईमेल था, संभवत: किसी छात्र ने भेजा हो।’’

प्रधानाचार्य अंजू सोनी ने छात्रों के माता-पिता और अभिभावकों को भेजे गए संदेश में कहा कि स्कूल शुक्रवार को तलाशी के लिए बंद रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आपके साथ यह जानकारी साझा करना चाहते हैं कि हमें स्कूल परिसर में छात्रों की सुरक्षा को लेकर धमकी मिली है। इसलिए, सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम तलाशी अभियान पूरा करने के उद्देश्य से पूरे दिन के लिए स्कूल बंद कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\