एजेंसी न्यूज

IndiGo Flight Bomb Threat: दिल्ली हवाई अड्डे पर वाराणसी जाने वाली उड़ान में बम होने की धमकी, यात्रियों को बाहर निकाला गया -Video

दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाले ‘इंडिगो’ के एक विमान में बम होने की मंगलवार सुबह धमकी मिली जिसके बाद प्राधिकारियों ने यात्रियों को तत्काल बाहर निकाला और तलाशी अभियान शुरू किया गया.

IndiGo Flight Bomb Threat: दिल्ली हवाई अड्डे पर वाराणसी जाने वाली उड़ान में बम होने की धमकी, यात्रियों को बाहर निकाला गया -Video
IndiGo Flight Bomb Threat (Photo Credit: PTI)

नयी दिल्ली, 28 मई : दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाले ‘इंडिगो’ के एक विमान में बम होने की मंगलवार सुबह धमकी मिली जिसके बाद प्राधिकारियों ने यात्रियों को तत्काल बाहर निकाला और तलाशी अभियान शुरू किया गया.अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि यह धमकी सुबह करीब साढ़े पांच बजे उस समय मिली जब विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था.उन्होंने बताया कि विमान में सवार यात्रियों को आपातकालीन निकास द्वारों से बाहर निकाला गया. यह भी पढ़ें: Mumbai Fire: मुंबई के धारावी में सुबह-सुबह लगी भीषण, 6 लोग जख्मी, मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद

अधिकारियों ने बताया कि विमान को एक सुनसान इलाके में ले जाया गया और सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).