देश की खबरें | अंबाला-कुरुक्षेत्र सीमापर मारकंडा नदी तल में बम के छह खोखे मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंबाला-कुरुक्षेत्र सीमा पर अंबाला कैंट इलाके से करीब 20 किलोमीटर दूर तंगैल गांव में मारकंडा नदी तल से शनिवार को बम के छह खोखे मिले।

अंबाला (हरियाणा), 13 मार्च अंबाला-कुरुक्षेत्र सीमा पर अंबाला कैंट इलाके से करीब 20 किलोमीटर दूर तंगैल गांव में मारकंडा नदी तल से शनिवार को बम के छह खोखे मिले।

पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने इन खोखों को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस दल मौके पर पहुंचा। बम निष्क्रिय दस्ते को भी बुलाया गया।

घटना की जानकारी साहा थाने में दर्ज की गई है।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। उनका कहना है कि बम के खोखे पुराने और जंग लगे हुए हैं, उनसे कोई खतरा नहीं था।

ग्रामीणों में से एक ने संवाददाता को बताया कि करीब तीन दशक पहले सेना ने यहां अभ्यास किया था।

साहा थाने के उपनिरीक्षक बल्कार सिंह ने बताया कि सेना को भी बम के खोखे मिलने की सूचना दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now