देश की खबरें | ओडिशा में आरटीआई कार्यकर्ता पर बम से हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के जाजपुर जिले में सूचना के अधिकार के लिए काम करने वाले एक कार्यकर्ता पर कुछ बदमाशों ने बम फेंके, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

जाजपुर (ओडिशा), 28 मार्च ओडिशा के जाजपुर जिले में सूचना के अधिकार के लिए काम करने वाले एक कार्यकर्ता पर कुछ बदमाशों ने बम फेंके, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार रात को इमाम नगर क्षेत्र में सर्वेश्वर बेहुरिया पर हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें धर्मशाला सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

हालत बिगड़ने पर बेहुरिया को कटक के एससीबी कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

पुलिस ने बताया कि बेहुरिया अपने एक सहयोगी के साथ एक कार में वापस आ रहे थे जब दो व्यक्तियों ने वाहन को रोक कर बम फेंके और भाग निकले।

धर्मशाला पुलिस थाने के प्रभारी सरोज कुमार साहू ने बताया, “बेहुरिया कार चला रहे थे इसलिए उन्हें ज्यादा चोट आई। उनके सहायक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now