देश की खबरें | हॉलीवुड अभिनेता बोसमैन के निधन पर बॉलीवुड के सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हॉलीवुड सितारे चैडविक बोसमैन का कैंसर से निधन होने के बाद भारतीय फिल्म उद्योग की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 29 अगस्त हॉलीवुड सितारे चैडविक बोसमैन का कैंसर से निधन होने के बाद भारतीय फिल्म उद्योग की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बोसमैन (43) का लॉस एंजिलिस स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।

यह भी पढ़े | Amit Shah Health Update: गृह मंत्री अमित शाह हुए ठीक, जल्द ही AIIMS से होंगे डिस्चार्ज.

उनके परिवार ने शनिवार को ट्विटर पर एक वक्तव्य में कहा कि बोसमैन चार साल से कैंसर से पीड़ित थे।

‘ब्लैक पैंथर’ फिल्म में टी चाला का किरदार निभाने वाले बोसमैन दुनियाभर में लोकप्रिय थे।

यह भी पढ़े | Martyr Prashant Sharma: उत्तर प्रदेश सरकार शहीद प्रशांत शर्मा के परिजनों को देगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, घर के एक सदस्य को नौकरी.

बॉलीवुड में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया।

करीना और रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर बोसमैन की तस्वीर साझा की।

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘चैडविक बोसमैन आप पर्दे पर इतने आकर्षक और गरिमापूर्ण थे। आप कैंसर से चार साल तक लड़ते रहे और इस दौरान काम भी करते रहे। यह जानकर आपके प्रति सम्मान बढ़ गया है।’’

अनुपम खेर ने कहा कि वह बोसमैन के निधन से बहुत दुखी हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ब्लैक पैंथर के अभिनेता चैडविक बोसमैन का इतनी कम उम्र में निधन से बहुत दुख हुआ। अच्छे अभिनेता होने के अलावा वह आकर्षक मुस्कान वाले अच्छे इंसान भी थे। उनके परिजनों मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’

रितेश देशमुख और फरहान अख्तर ने भी दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड