देश की खबरें | बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने राजीव कपूर के निधन पर शोक जताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता राजीव कपूर के निधन पर मंगलवार को लता मंगेशकर, मनोज कुमार, माधुरी दीक्षित और अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शोक व्यक्त किया।
मुंबई, नौ फरवरी अभिनेता राजीव कपूर के निधन पर मंगलवार को लता मंगेशकर, मनोज कुमार, माधुरी दीक्षित और अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शोक व्यक्त किया।
दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता राज कपूर के बेटे एवं अभिनेता-निर्देशक राजीव कपूर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे।
कपूर के निधन पर शोक जताते हुए मंगेशकर ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे अभी प्रतिभाशाली अभिनेता राजीव कपूर के निधन का समाचार मिला। इस खबर को सुनकर मैं बेहद दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’
मशहूर अभिनेता मनोज कुमार ने भी कपूर के निधन पर गहरा शोक जताया।
वहीं, माधुरी दीक्षित ने कहा, ‘‘ मुझे राजीव कपूर जी के साथ फिल्म प्रेमग्रंथ में काम करने का अवसर मिला था। उनके साथ बिताए शानदार पलों को याद कर रही हूं। कपूर परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’’
अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि वह राजीव कपूर के असमय चले जाने से बेहद दुखी हैं।
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर उनके निधन की पुष्टि की।
नीतू सिंह ने अपने देवर की तस्वीर के बगल में लिखा ‘‘आत्मा को शांति मिले।’’
राजीव के भाई रणधीर कपूर ने बताया कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है।
रणधीर ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ अपराह्न 1.30 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)