एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नवी मुंबई में देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई पुलिस ने एक लॉज पर छापा मारकर एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नवी मुंबई में देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

ठाणे, 12 अप्रैल नवी मुंबई पुलिस ने एक लॉज पर छापा मारकर एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) ने बृहस्पतिवार को पनवेल के कोन के नारपोली इलाके में स्थित परिसर पर छापा मारा।

उन्होंने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा छह महिलाओं को वहां से मुक्त कराया गया।

वरिष्ठ निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया कि पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक के जरिए गिरोह का भंडाफोड़ किया और लॉज के प्रबंधक तथा दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि अवैध गतिविधि में शामिल चौथे आरोपी का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारी ने कहा कि अनैतिक तस्करी रोकथाम (पीआईटीए) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में पनवेल तालुका थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2025 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).