देश की खबरें | हिमाचल में स्वान नदी से शव बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बाथू गांव के पास रविवार को स्वान नदी से गोताखोरों ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ऊना (हिमाचल प्रदेश), 11 जून हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बाथू गांव के पास रविवार को स्वान नदी से गोताखोरों ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के नांगल कलां गांव के रहने वाले अवतार सिंह के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि सिंह शनिवार शाम अपने दोस्त के साथ नहाने गया था तभी यह घटना हुई।
पुलिस ने शव को स्वान नदी से निकालने के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के गोताखोरों को बुलाया था। उन्होंने बताया कि गोताखोरों ने रविवार सुबह बचाव अभियान शुरू किया और कुछ ही देर में शव को बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि डूबने का मामला दर्ज किया गया और जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)