देश की खबरें | देवरिया में युवक का शव बरामद, धारदार हथियार से किए गए थे वार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देवरिया जिले की सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार तड़के 23 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। पीड़ित के शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देवरिया (उप्र), 22 जुलाई देवरिया जिले की सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार तड़के 23 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। पीड़ित के शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) भीम कुमार गौतम ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान हिक्सौरा गांव निवासी आकिब अहमद (23) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह अहमद का शव गांव से थोड़ी दूर सड़क पर मिला। गौतम ने बताया कि उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान हैं।
गौतम के मुताबिक, आकिब के पिता शमीम अहमद ने बताया कि आकिब रात लगभग 11 बजे भोजन करने के बाद सोने चला गया था और इसके बाद वह कब घर से निकला और कब घटनास्थल पहुंचा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2024 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

