देश की खबरें | ओडिशा के गंजाम में पुलिस अधिकारी की पत्नी का शव रेलवे पटरी पर मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गंजाम जिले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की पत्नी का शव रेलवे पटरी पर मिला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जियो

बेरहामपुर, चार जून ओडिशा के गंजाम जिले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की पत्नी का शव रेलवे पटरी पर मिला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गजपति के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनिल कुमार प्रधान की पत्नी सुषमा प्रधान (53) को बुधवार रात यहां खोदासिंगी के पास पटरियों पर मृत पाया गया।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2933 नए मामलों की हुई पुष्टि, 123 की मौत : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), बेरहामपुर के प्रभारी निरक्षक सुकांत भोई ने बताया कि हो सकता है कि ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई हो।

उन्होंने बताया कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चलेगा।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह बोले, प्रवासी मजदूरों की बदहाली के लिए इंदिरा गांधी जिम्मेदार.

उन्होंने बताया कि शव को यहां एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

उनके पति ने कहा कि वह शाम को एक मंदिर में गई थी और एक छोटे रास्ते से घर लौट रही थी, तभी शायद वह एक ट्रेन की चपेट में आ गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\