देश की खबरें | यमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के थाना फेस -वन क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों से दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिले हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, 20 जनवरी उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के थाना फेस -वन क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों से दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिले हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि थाना क्षेत्र के कालिंदी कुंज बैराज के पास यमुना नदी से रविवार रात एक व्यक्ति का शव मिला जिसकी पहचान नहीं हो पाई है तथा उसकी उम्र 30-35 साल के आसपास है।

उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आशंका है कि दिल्ली या आसपास के क्षेत्र में इस व्यक्ति की हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंक दिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है।

उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है तथा मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भड़ाना ने बताया कि पुलिस ने शव मिलने के इन दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\