एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के भदोही में चार दिन पहले लापता हुए किशोर का शव कुएं से मिला, थाना प्रभारी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि चार दिन पहले लापता हुए किशोर के मामले के संबंध मे लापरवाही बरतने पर गोपीगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राम बहादुर चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैl

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के भदोही में चार दिन पहले लापता हुए किशोर का शव कुएं से मिला, थाना प्रभारी निलंबित

भदोही पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि चार दिन पहले लापता हुए किशोर के मामले के संबंध मे लापरवाही बरतने पर गोपीगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राम बहादुर चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैl

कात्यायन ने बताया कि आठ मार्च की शाम शिव बारात में शामिल होने के लिए जखाव लाला नगर निवासी रमा शंकर बिंद का बेटा राहुल बिंद (17) कुछ दोस्तों के साथ गया था लेकिन वापस नही लौटा।

उसकी तलाश के लिए परिजनों ने थाने में शिकायत दी लेकिन थाना प्रभारी राम बहादुर चौधरी ने कोई कारवाई नहीं की l

मीनाक्षी कात्यायन ने आज बताया कि महात्मा गांधी लिंक मार्ग पर एक कुएं से शाम को तेज दुर्गंध आने पर गोतखोरों की मदद से शव निकाला गया जिसकी पहचान लापता राहुल के रूप में हुई।

उन्होंने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामला दर्ज कर आगे की विधिक कारवाई की जा रही है।

एसपी ने मौके पर जाकर खुद जायजा लिया और खोजी कुत्तों तथा फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2024 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).