देश की खबरें | असम में कोयला खदान में फंसे नौ खनिकों में से एक का शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में फंसे नौ मजदूरों में से एक का शव सेना के गोताखोरों ने बुधवार को बचाव अभियान के तीसरे दिन बरामद कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, आठ जनवरी असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में फंसे नौ मजदूरों में से एक का शव सेना के गोताखोरों ने बुधवार को बचाव अभियान के तीसरे दिन बरामद कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आठ अन्य खनिकों के बचने की संभावना कम है, हालांकि नौसेना, सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों की एक टीम ने खनिकों को बचाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

उमरंगसो के ‘3 किलो’ इलाके में स्थित कोयला खदान में सोमवार को अचानक पानी भर जाने के बाद मजदूर फंस गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि गोताखोरों ने सुबह के समय खदान के अंदर शव को ढूंढ निकाला, उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, "21 पैरा गोताखोरों ने खदान के तल से एक शव बरामद किया है। हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।"

शर्मा ने कहा कि बचाव अभियान जोरों से जारी है और सेना तथा एनडीआरएफ के गोताखोर पहले ही खदान के अंदर प्रवेश कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि नौसेना के जवान घटनास्थल पर हैं।

शर्मा ने मंगलवार को कहा था कि खदान "अवैध प्रतीत होती है" और पुलिस ने घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\