देश की खबरें | मुजफ्फरनगर के गंगा नहर से लापता लड़के का शव बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के लक्सर गांव से 18 जून से ही लापता 18 वर्षीय एक लड़के का शव यहां गंगा नहर में बरामद हुआ।
मुजफ्फरनगर, एक जुलाई उत्तराखंड के लक्सर गांव से 18 जून से ही लापता 18 वर्षीय एक लड़के का शव यहां गंगा नहर में बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि गुरमीत उर्फ प्रिंस उत्तराखंड के लक्सर से पिछले महीने से ही लापता था।
यह भी पढ़े | बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोजपुरी में किए गए ट्वीट पर राबड़ी देवी का पलटवार, कही ये बड़ी बात.
उन्होंने बताया कि मंगलवार को भोपा थाना क्षेत्र में नहर में शव तैरता हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं जिले की ही एक अन्य घटना में 35 वर्षीय एक महिला ने पारिवारिक विवाद को लेकर बुधवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़े | मुंबई में कोरोना के प्रकोप के कारण फिर लगाई गई धारा-144, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई.
पुलिस ने बताया कि सुनीता का शव मंगलवार को न्यू मंडी थाना क्षेत्र के कूकड़ा गांव में घर के पंखे से लटकती मिली। शव को पोस्टमार्मटम के लिए भेज दिया गया है।
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पड़नेवाले सादपुर गांव में भी 17 वर्षीय एक किशोरी ने मंगलवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। किशोरी का शव घर में पंखे से लटका हुआ मिला।
पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

