Rajasthan: राजस्थान के झालावाड़ में कुएं में मिला लापता नाबालिग लड़की का शव, परिवार में मचा कोहराम
राजस्थान के झालावाड़ जिले में लापता एक नाबालिग लड़की का शव उसके घर के पास एक कुएं में मिला।
कोटा, 16 फरवरी : राजस्थान के झालावाड़ जिले में लापता एक नाबालिग लड़की का शव उसके घर के पास एक कुएं में मिला. भवानी मंडी पुलिस थाने के प्रभारी मांगीलाल यादव ने शुक्रवार को बताया कि लड़की मंगलवार को तड़के अपने घर के पास खुले में शौच के लिए गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी. नाबालिग की पहचान झालावाड़ के भवानी मंडी थाना क्षेत्र के नारायणखेड़ा गांव की निवासी कोमल (14) के रूप में हुई है.
यादव ने बताया कि पुलिस ने उसके परिवार की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया और तलाशी अभियान शुरू किया था. थाना प्रभारी ने बताया कि यह जांच का विषय है कि यह मामला आत्महत्या, हत्या या फिर दुर्घटना का है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले में जांच शुरू कर दी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2024 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

