एजेंसी न्यूज

‘‘यूएई से भारतीय नागरिक का शव लाया गया, अंतिम संस्कार संपन्न’’

यह मामला उच्च न्यायालय में गया था और मृतक के भाई ने दलील दी कि 24 वर्षीय कमलेश भट्ट की 17 अप्रैल को अबू धाबी में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। उनका शव 23 अप्रैल को भारत भेजा गया था। लेकिन आव्रजन संबंधी कारणों से शव दिल्ली से वापस यूएई लौटा दिया गया।

‘‘यूएई से भारतीय नागरिक का शव लाया गया, अंतिम संस्कार संपन्न’’
जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया गया है कि जिस भारतीय नागरिक का शव हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) वापस भेज दिया गया था, उसे फिर से भारत लाया गया और उनके परिवार के सदस्यों ने उत्तराखंड में उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।

यह मामला उच्च न्यायालय में गया था और मृतक के भाई ने दलील दी कि 24 वर्षीय कमलेश भट्ट की 17 अप्रैल को अबू धाबी में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। उनका शव 23 अप्रैल को भारत भेजा गया था। लेकिन आव्रजन संबंधी कारणों से शव दिल्ली से वापस यूएई लौटा दिया गया।

इस मामले में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हुयी और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को याचिकाकर्ता के वकील ने सूचित किया कि केंद्र और उत्तराखंड सरकार के हस्तक्षेप के साथ साथ संयुक्त अरब अमीरात में सामाजिक कार्यकर्ता रोशन रतूड़ी के प्रयासों से उनके भाई का नश्वर अवशेष सुबह दिल्ली पहुंचा।

मृतक के भाई विमलेश भट्ट का प्रतिनिधित्व कर रहे वकीलों रितुपर्ण उनियाल और अभिषेक कुमार ने कहा कि शव उत्तराखंड ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उन्होंने कहा कि उन्हें यह याचिका वापस लेने का निर्देश है।

केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल मनिंदर आचार्य ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 से संक्रमित लोगों के शवों को लाने के बारे में दिशानिर्देश के रूप में मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है।

केंद्र ने 25 अप्रैल को अदालत से कहा था कि वह भट्ट के शव की स्थिति और स्थान के बारे में संबंधित दूतावास से पता लगाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).