Chhattisgarh: पुलिस हिरासत से फरार आरोपी का शव नदी से बरामद
तिवारी ने बताया ,‘‘ मरकाम शातिर अपराधी था और जब उसे तोरवा में अपराधस्थल पर ले जाया जा रहा था तभी वह फरार हो गया था. स्थानीय लोगों ने उसका शव देख कर पुलिस को इसकी सूचना दी. इसबीच बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि हेड कांस्टेबल निर्मल घोष और कांस्टेबल हितेश जोशी को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस लाइन में अटैच किया गया है.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में चोरी के आरोप में हिरासत में लिए जाने के बाद फरार हुए युवक का शव एक नदी से बरामद किया गया है. घटना के न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं. पुलिस (Police) ने रविवार को यह जानकारी दी. तोरवा पुलिस थाने के अधिकारी परिवेश तिवारी (Ambient Tiwari) ने बताया कि सनी मरकाम 27मई को पुलिस हिरासत से फरार हो गया था और उसका शव शनिवार को देवरीखुर्द इलाके में अरपा नदी पर बने चक बांध में तैरता पाया गया. Chhattisgarh: मवेशी चोरी के शक में 6 लोगों की जमकर पिटाई, 1 की हुई मौत
तिवारी ने बताया ,‘‘ मरकाम शातिर अपराधी था और जब उसे तोरवा में अपराधस्थल पर ले जाया जा रहा था तभी वह फरार हो गया था. स्थानीय लोगों ने उसका शव देख कर पुलिस को इसकी सूचना दी.
इसबीच बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि हेड कांस्टेबल निर्मल घोष और कांस्टेबल हितेश जोशी को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस लाइन में अटैच किया गया है. ये लोग मरकाम को अपराध स्थल पर ले जा रहे थे.
अग्रवाल ने बताया,‘‘ मौत के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल सका है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है. घटना के न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं.’’ वहीं मरकाम के परिवार का आरोप है कि पुलिस हिरासत में उसे प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2021 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

