देश की खबरें | मथुरा के गोवर्धन में अतिथि गृह से मिला व्यक्ति का शव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में गोवर्धन कस्बे में स्थित अतिथि गृह से बुधवार सुबह 38 वर्षीय एक युवक का शव मिला। युवक भरतपुर (राजस्थान) की महिला के साथ अतिथि गृह में रुका था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मथुरा, 16 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में गोवर्धन कस्बे में स्थित अतिथि गृह से बुधवार सुबह 38 वर्षीय एक युवक का शव मिला। युवक भरतपुर (राजस्थान) की महिला के साथ अतिथि गृह में रुका था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस इस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए कर रही है। मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है।
यह भी पढ़े | Mumbai में न्यू ईयर का जश्न पड़ सकता है महंगा, BMC ने दी कार्रवाई की चेतावनी.
बुधवार सुबह करीब पांच बजे अतिथि गृह से महिला कहीं चली गई। छह बजे सफाईकर्मी जब कमरे में पहुंचा तो उसने युवक को बेहोश पाया और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की तो पता चला कि अतिथि गृह का कमरा महिला के नाम से लिया गया था। रजिस्टर एवं पहचान पत्र के आधार पर महिला का नाम प्रेमवती कोली बताया गया है और वह भरतपुर की है।
पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है।
गोवर्धन थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच हत्या व आत्महत्या के बिंदुओं से करेगी। इस मामले में मृतक की पहचान के साथ-साथ उक्त महिला की भी खोज की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)