देश

VIDEO: भारत-पाक युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर PM Modi ने स्वर्णिम विजय मशाल प्रज्ज्वलित कर वीरों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही नेशनल वॉर मेमोरियल पर 'स्वर्णिम विजय मशाल' जलाई.

VIDEO: भारत-पाक युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर PM Modi ने स्वर्णिम विजय मशाल प्रज्ज्वलित कर वीरों को दी श्रद्धांजलि
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: PIB)

नई दिल्ली, 16 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही नेशनल वॉर मेमोरियल पर 'स्वर्णिम विजय मशाल' जलाई. नेशनल वॉर मेमोरियल की अखंड ज्वाला से प्रज्‍जवलित चार 'विक्ट्री मशाल' अब देश के विभिन्न हिस्सों में ले जाई जाएंगे, इनमें युद्ध के परमवीर चक्र और महावीर चक्र के विजेताओं के गांव भी शामिल हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने इस मौके पर 'स्वर्णिम विजय वर्ष' के लिए लोगो (प्रतीक चिन्ह) का अनावरण किया. एक ट्वीट में राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं भारतीय सेना की वीरता और पराक्रम की परंपरा को सलाम करता हूं. मुझे उन बहादुर सैनिकों की बहादुरी याद है, जिन्होंने 1971 के युद्ध में एक नई किंवदंती लिखी थी. उनका बलिदान सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा है. यह देश उन्हें हमेशा याद रखेगा."

Mahatma Gandhi 72nd Death Anniversary: पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने दी श्रद्धांजलि, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कही ये बड़ी बात

बता दें कि दिसंबर 1971 में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी सेना पर एक निर्णायक और ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, जिसके चलते एक नए देश बांग्लादेश का जन्म हुआ था. साथ ही यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुआ सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण भी था. 16 दिसंबर से भारत 50 वर्षों के भारत-पाक युद्ध का जश्न मनाएगा, जिसे 'स्वर्णिम विजय वर्ष' का नाम दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2020 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).