देश की खबरें | दिल्ली में मित्र के घर में मिला युवती का शव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 24 वर्षीय युवती का शव उसके मित्र के घर के बरामद किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 19 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 24 वर्षीय युवती का शव उसके मित्र के घर के बरामद किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात करीब आठ बजे कॉल करके बुराड़ी में कौशिक एन्क्लेव के बी-ब्लॉक में एक युवती की हत्या किए जाने के संबंध में सूचना दी गई।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि मौके पर पहुंचने पर कॉल करने वाली प्रियंका बिष्ट ने पुलिस के को बताया कि जब वह शाम को अपने घर पहुंची तो उसने अपनी मित्र प्रियंका साहा को कमरे में मृत पाया।
पुलिस के मुताबिक, साहा की मां ने पुलिस को बताया कि प्रियंका बिष्ट के पति अमन बिष्ट ने शुक्रवार दोपहर को उनकी बेटी को फोन किया था। पुलिस ने बताया कि अमन ने साहा को अपनी पत्नी के लिए साड़ी खरीदने में मदद के लिए बुलाया था।
उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि साहा की हत्या गला दबाकर की गई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
पुलिस ने बताया कि साहा की अगले महीने शादी होने वाली थी। उन्होंने बताया कि बुराड़ी पुलिस थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि अमन फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2022 07:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

