एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: बरेली में स्विमिंग पूल से 13 वर्षीय किशोरी का शव मिला, पिता ने हत्या का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश में बरेली के हाफिज गंज कस्बे के बाईपास के पास एक स्विमिंग पूल से 13 वर्षीय किशोरी का शव पुलिस ने बरामद किया है. किशोरी के पिता ने स्विमिंग पूल के मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Uttar Pradesh: बरेली में स्विमिंग पूल से 13 वर्षीय किशोरी का शव मिला, पिता ने हत्या का आरोप लगाया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

बरेली, 23 अप्रैल : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बरेली के हाफिज गंज कस्बे के बाईपास के पास एक स्विमिंग पूल से 13 वर्षीय किशोरी का शव पुलिस ने बरामद किया है. किशोरी के पिता ने स्विमिंग पूल के मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब लापता हुई 13 वर्षीय किशोरी का शव तीन घंटे बाद बरेली के हाफिज गंज कस्बे के बाईपास के पास अवैध रूप से चल रहे स्विमिंग पूल में उतराता मिला. जानकारी के अनुसार कस्बा हाफिजगंज में रहने वाले अशफाक कस्बे की एक टाइल्स की दुकान पर प्रबंधक हैं. अशफाक के मुताबिक उनकी 13 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम पांच बजे लापता हो गई थी. वह काम निपटा करके सायं सात बजे घर लौटे, तो बेटी को घर पर न पाकर उसकी तलाश शुरू की.

इस दौरान हाफिजगंज बाईपास पर एक स्विमिंग पूल में लड़की का शव मिलने की जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे, तो शव उनकी बेटी का निकला. किशोरी के पिता ने स्विमिंग पूल के मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है. पूल में नाबालिग लड़की के शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने स्विमिंग पूल मालिक से इसके संचालन के अधिकृत दस्तावेज मांगे, तो वह इसे नहीं दिखा सका. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी की नीतियों से प्रभावित पांच शराब माफिया का थाने में आत्मसमर्पण

कुमार ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे स्विमिंग पूल के मालिक पर कार्रवाई की जाएगी. बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि एक नाबालिग लड़की का शव स्विमिंग पूल में मिला है और थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल घटना का खुलासा करें. उन्होंने कहा कि थाना हाफिजगंज क्षेत्र में अवैध स्विमिंग पूल संचालन की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी को अवैध रूप से चल रहे स्विमिंग पूल को बंद कराने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2022 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).