देश की खबरें | अलग अलग घटनाओं में दो लोगों के शव पेड़ से लटके मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के ललितपुर और हमीरपुर जिलों में अलग अलग घटनाओं में दो शव जंगल में पेड़ से लटके मिले हैं।
ललितपुर—हमीरपुर (उप्र), 29 जून उत्तर प्रदेश के ललितपुर और हमीरपुर जिलों में अलग अलग घटनाओं में दो शव जंगल में पेड़ से लटके मिले हैं।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि ललितपुर जिले के पूराकलां थानाक्षेत्र में दो दिन से गायब एक युवक का शव नदी किनारे पेड़ में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है।
यह भी पढ़े | कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन.
पूराकलां थाना पुलिस ने बताया कि दरौरा गांव के युवक राहुल (26) का शव रविवार को जामनी नदी के किनारे जंगल में पेड़ से फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। उसकी मोटरसाइकिल कुछ दूरी पर पड़ी थी।
पुलिस ने उसके भाई करन सिंह के हवाले से बताया कि राहुल शुक्रवार को घर से ढाई हजार रुपये लेकर पेट्रोल पंप डीजल लेने गया था, तब से गायब था।
यह भी पढ़े | COVID-19 के साथ-साथ संचारी रोगों पर भी अंकुश के लिए उठाए जाएं प्रभावी कदम: CM योगी आदित्यनाथ.
उन्होंने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
उधर हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि औंडेरा गांव में भाई की मौत के मामले में वांछित किसान प्यारेलाल (45) का शव जंगल में एक पेड़ से फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है।
उन्होंने बताया कि वह मुकदमा दर्ज होने के बाद 14 जून से अपने घर से लापता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

