देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में दो बालकों का शव बरामद, हत्या की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला पुलिस को कसडोल थाना क्षेत्र से दो बच्चों के शव मिले हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका के मद्देनजर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़), 22 मार्च जिला पुलिस को कसडोल थाना क्षेत्र से दो बच्चों के शव मिले हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका के मद्देनजर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि कसडोल थाना क्षेत्र के चकरबाय गांव निवासी दो बच्चों लवेंद्र चेलक (सात) और शौर्य चेलक (आठ) के शव मिले हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे पड़ोसी हैं और रविवार को अपने घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गए थे।

उन्होंने बताया कि बच्चों का पता नहीं चलने पर परिजनों ने सोमवार को उनकी गुमशुदगी दर्ज करायी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह ग्रामीणों ने चकरबाय गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर खर्वे गांव के खेतों में दो बच्चों का शव होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने क्षत-विक्षत अवस्था में दोनों बच्चों के शव बरामद किए।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि दोनों बच्चों की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now