देश की खबरें | प्रयागराज के कोरांव में बेलन नदी के पुल पर तीन व्यक्तियों के शव मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के यमुनापार कोरांव थाना क्षेत्र में बेलन नदी के पुल पर सोमवार देर रात तीन व्यक्तियों के शव मिले। अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रयागराज (उप्र), 28 दिसंबर जिले के यमुनापार कोरांव थाना क्षेत्र में बेलन नदी के पुल पर सोमवार देर रात तीन व्यक्तियों के शव मिले। अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (यमुना पार) सौरभ दीक्षित ने मंगलवार को बताया कि कल देर रात सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्तियों के शव कोरांव के बेलन नदीं के पुल पर मिले हैं।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक, कल यहां काफी घना कोहरा था और मौसम भी बहुत खराब था, घने कोहरे की वजह से बाइक पर सवार इन लोगों की किसी वाहन से दुर्घटना होने के बाद मृत्यु की आशंका है।

उन्होंने बताया कि हालांकि, कुछ लोगों ने आपत्ति की है और उनका कहना है कि इन व्यक्तियों की हत्या की गई है। दीक्षित ने बताया कि इस संवेदनशील घटना की जांच करते हुए मृतकों के परिजनों से बात की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चलेगा।

दीक्षित ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया था जिस कारण पोस्टमार्टम में देरी हुई और अब बुधवार को पोस्टमार्टम किए जाने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान विकास (25 वर्ष) पुत्र पप्पू केसरी, आकाश (22 वर्ष) पुत्र पप्पू केसरी और संतोष आदिवासी (19 वर्ष) पुत्र खिनधर के तौर पर की गई है और तीनों गजाधर पुर, कोरांव के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि मृतक ड्रमडगंज से कोरांव की ओर मोटरसाइकिल से आ रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी