एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र में कुएं में गिरे लोगों में से तीन के शव निकाले गए, बचाव कार्य जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने बताया कि कुएं में गिरे लोगों में से दो लोगों के शव कल देर रात और एक का शव शुक्रवार सुबह को निकाला गया। साथ ही बचाव अभियान अब भी जारी है।

देश की खबरें | मप्र में कुएं में गिरे लोगों में से तीन के शव निकाले गए, बचाव कार्य जारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने बताया कि कुएं में गिरे लोगों में से दो लोगों के शव कल देर रात और एक का शव शुक्रवार सुबह को निकाला गया। साथ ही बचाव अभियान अब भी जारी है।

चौहान ने मीडिया को दिए एक संदेश में कहा, ‘‘ मैं घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों से संपर्क में हूं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहा हूं।’’

उन्होंने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये तथा मुफ्त इलाज इलाज देने की घोषणा की है।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी भारत भूषण शर्मा ने बताया कि कल शाम को हुए इस हादसे के बाद चलाए गए बचाव अभियान में अब तक 15 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि मलबे में फंसे और लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुआं लगभग 50 फीट गहरा है और उसमें पानी का स्तर करीब 20 फीट है। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गंज बासौदा कस्बे के पास लाल पातर गांव में हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक बच्चा बृहस्पतिवार शाम को कुएं में गिर गया था। इसके बाद कुछ लोग उस बचाने के लिए कुएं में उतरे जबकि कई लोग इनकी मदद करने और माजरा देखने के लिए कुएं के मुंडेर पर जमा हो गए। इसके बाद कुएं की मुंडेर अचानक ढह गई और उस पर खड़े लोग कुएं के पानी में गिर गए।

उन्होंने बताया कि कुएं में नीचे गिरे लोगों में से कई के मलबे में दबे होने की आशंका है।

चश्मदीद लोगों ने बताया कि रात करीब 11 बजे बचाव अभियान में लगा एक ट्रैक्टर भी चार पुलिसकर्मियों के साथ कुएं में फिसल गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2021 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).