देश की खबरें | बिहार के बेगूसराय में एक घर से परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद किए गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेगूसराय जिले के रशीदपुर गांव में पुलिस ने शनिवार को एक घर से एक नाबालिग बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बेगूसराय (बिहार), 10 अगस्त बेगूसराय जिले के रशीदपुर गांव में पुलिस ने शनिवार को एक घर से एक नाबालिग बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य नाबालिग बच्चा भी घर में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान संजीवन सिंह (45), उनकी पत्नी संगीता देवी (35) और बेटी सपना कुमारी (10) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दंपति का बेटा अंशु कुमार (पांच) गंभीर रूप से घायल हालत में मिला।
पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘घटना की सूचना शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे मिली... दंपति और उनकी बेटी मौके पर मृत मिले और बेटा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। अंशु को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।’’
पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी हत्या किसी भारी चीज से वार करके की गई है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘फिलहाल घटना का सही कारण पता नहीं चल पाया है...प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। जांच में पुलिस की मदद के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और श्वान दस्ते को बुलाया गया है।’’
उन्होंने बताया कि मृतक के रिश्तेदारों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2024 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

