देश की खबरें | पंजाब के होशियारपुर में युवक,युवती का शव बरामद

होशियारपुर (पंजाब), 18 अगस्त पंजाब के होशियारपुर जिला स्थित चोहल गांव के वन क्षेत्र में 22 वर्षीय एक युवक और 25 वर्षीय एक युवती के शव मिले। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रविवार को युवक का शव एक पेड़ से लटका मिला, जबकि युवती का शव पेड़ के पास पड़ा हुआ था।

होशियारपुर सदर थाना प्रभारी सोमनाथ ने बताया कि उन दोनों की पहचान संदीप तिवारी और पूजा के रूप में हुयी है। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और जालंधर में रह रहे थे।

पुलिस अधीक्षक (अनुसंधान) सरबजीत सिंह बहिया ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि तिवारी और पूजा ने आत्महत्या की है, जिससे इस घटना के प्रेम-संबंध से जुड़े होने का संदेह पैदा होता है।

बहिया ने बताया कि तिवारी ने शनिवार को एक दोस्त को कथित तौर पर संदेश भेजा था, जिसमें उसने कहा था कि वह उस स्थान पर खुद को फांसी लगाने का इरादा रखता है, जहां वे अक्सर घूमने जाते थे।

संदेश मिलने पर, तिवारी के दोस्तों ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के लिए एक फोरेंसिक टीम भेजी गई।

बहिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारणों का पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)