देश की खबरें | केरल में नौका डूबी, नौसेना के गोताखोरों ने 20 लोगों की जान बचाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी केरल जिले के मुजप्पिलनगढ़ के धर्मदोम में शनिवार को 20 लोगों को ले जा रही एक नौका पलट गई, लेकिन भारतीय नौसेना के गोताखोरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्रियों को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाने में मदद की।

कन्नूर (केरल), नौ सितंबर उत्तरी केरल जिले के मुजप्पिलनगढ़ के धर्मदोम में शनिवार को 20 लोगों को ले जा रही एक नौका पलट गई, लेकिन भारतीय नौसेना के गोताखोरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्रियों को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाने में मदद की।

एक बयान में कहा गया है कि यह दुर्घटना चैंपियंस बोट लीग-23 रेस के बीच हुई।

बयान में कहा गया है कि विभिन्न प्रतिभागी नाव में सवार थे।

नौसेना ने कहा कि रेस के दौरान, प्रतिभागियों को ले जा रही एक नाव पानी में डूब गई और पलट गई। सुरक्षा उपायों की निगरानी के लिए तैनात नौसेना की दक्षिणी कमान के गोताखोरों की टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज धर्मदोम, मुजप्पिलनगढ़ में आयोजित चैंपियंस बोट लीग -23 रेस के बीच 20 प्रतिभागियों की एक नाव पलट गई। भारतीय नौसेना के गोताखोर त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी में कूद गए।”

उन्होंने बचाव अभियान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now