विदेश की खबरें | बांग्लादेश में 46 यात्रियों को ले जा रही नौका पलटी, आठ की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश में पद्मा नदी की एक शाखा में एक नौका रेत लदे जहाज से टकारा जाने के बाद डूब गयी, जिससे इस घटना में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी। हादसे के समय नौका पर 46 लोग सवार थे। मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है ।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, छह अगस्त बांग्लादेश में पद्मा नदी की एक शाखा में एक नौका रेत लदे जहाज से टकारा जाने के बाद डूब गयी, जिससे इस घटना में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी। हादसे के समय नौका पर 46 लोग सवार थे। मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है ।

लोउहाजंग दमकल केंद्र के अधिकारी कैस अहमद ने बताया कि यह हादसा अनुसार, यह हादसा शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे मुंशीगंज जिले में हुआ।

ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र ने अहमद के हवाले से कहा, ''अब तक आठ लोगों के शव बरामद हुए हैं जिसमें से चार को स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। एक बच्चे समेत दो शव नदी के किनारे पर हैं।''

दमकल विभाग और नागरिक सुरक्षा ने रविवार सुबह लापता लोगों के लिए बचाव अभियान पुनः आरंभ किया जिसे बीती रात करीब दो बजे खराब मौसम और नदी में तेज बहाव के कारण रोक दिया गया था।

हादसे में मारे गये लोगों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। इनमें तीन बच्चे, दो महिला और एक पुरुष है।

बीडीन्यूज.कॉम ने मुंशीगंज के पुलिस अधीक्षक असलम खान के हवाले से बताया कि सिराजदीखान के यात्री नाव पर दिन भर के लिए पिकनिक मनाने गए थे। पिकनिक से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।

असलम ने बताया कि यात्रियों में से अधिकतर लोग तैरकर तट पर आ गए।

बांग्लादेश सैकड़ों नदियों से घिरा हुआ है जिसमें नाव और जहाजों से जुड़ी दुर्घटनाओं में हर साल सैकड़ों लोग मर जाते हैं। इसका मुख्य कारण नौकाओं में अत्यधिक भीड़ और खराब सुरक्षा मानक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज