देश की खबरें | बोर्ड परीक्षा रद्द, सवाल अब भी मौजूद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीएसई की घोषणा के बावजूद छात्रों के मन मे सवाल है, कि क्या परीक्षा पूरी तरह रद्द हो चुकी है, या इसे वैकल्पिक बनाया गया है । आंतरिक मूल्यांकन के मानदंड क्या होंगे? इस कदम से स्नातक स्तर पर नामांकन पर क्या प्रभाव होगा ? आदि आदि ।
सीबीएसई की घोषणा के बावजूद छात्रों के मन मे सवाल है, कि क्या परीक्षा पूरी तरह रद्द हो चुकी है, या इसे वैकल्पिक बनाया गया है । आंतरिक मूल्यांकन के मानदंड क्या होंगे? इस कदम से स्नातक स्तर पर नामांकन पर क्या प्रभाव होगा ? आदि आदि ।
कक्षा बारहवीं के छात्र रोमेश झा ने कहा, ‘‘ इसमें स्पष्टता नहीं है। ’’
यह भी पढ़े | बड़ी खबर! 12 अगस्त तक पटरी पर नहीं लौटेंगी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें, टिकट का पूरा पैसा होगा रिफंड.
इसी कक्षा की श्रुति दास ने कहा, ‘‘ किन तीन अंतिम परीक्षाओं की वे बात कर रहे हैं? वे औसत का निर्धारण कैसे करेंगे ।’’
ये सवाल छात्रों के जेहन में हैं जिससे वे चिंचित हैं । इन छात्रों की बोर्ड परीक्षा कोविड—19 के कारण मार्च में रद्द कर दी गयी थी और जो जुलाई में होना था ।
हालांकि, उच्चतम न्यायालय को गुरूवार को यह बताया गया कि सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड की 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा की लंबित बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गयी है ।
सीबीएसई बोर्ड ने इस संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की है लेकिन शीर्ष न्यायालय ने बोर्ड को शुक्रवार तक मामले में हलफनामा दायर करने के लिये कहा है ।
छात्रों ने इस संबंध में एक आनलाइन याचिका भी शुरू की है । उनका कहना है कि यह छात्रों के शैक्षणिक भविष्य के लिहाज से उचित नहीं होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)