देश की खबरें | बीएमवीएसएस ने लेबनान की राजधानी बेरूत में कृत्रिम अंग लगाने का शिविर शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रसिद्ध जयपुर फुट की निर्माता भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बीएमवीएसएस) ने लेबनान की राजधानी बेरूत में कृत्रिम अंग लगाने का शिविर शुरू किया है।

जयपुर, 29 जनवरी प्रसिद्ध जयपुर फुट की निर्माता भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बीएमवीएसएस) ने लेबनान की राजधानी बेरूत में कृत्रिम अंग लगाने का शिविर शुरू किया है।

शिविर 'मानवता के लिए भारत' कार्यक्रम के तहत भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा प्रायोजित है और बीएमवीएसएस द्वारा उसे निष्पादित किया जा रहा है।

संगठन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में रविवार को कहा गया, "भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर रफीक हरीरी यूनिवर्सिटी अस्पताल, बेरूत में जयपुर फुट कृत्रिम अंग फिटमेंट शिविर का उद्घाटन किया गया।"

इस अवसर पर लेबनान के विदेश मंत्री का प्रतिनिधित्व करने वाले माजी रमजान, सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री का प्रतिनिधित्व करने वाले जोसेफ एल हेलो, लेबनानी सशस्त्र बलों का प्रतिनिधित्व करने वाले कर्नल नदीम काकोन, रफीक हरीरी विश्वविद्यालय अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. जिहाद सादेह उपस्थित थे।

बीएमवीएसएस के संस्थापक और मुख्य संरक्षक डी आर मेहता ने कहा कि मानवता के लिए भारत कार्यक्रम के तहत एशिया, अफ्रीका और प्रशांत द्वीप समूह के 40 से अधिक देशों में 10,000 से अधिक विकलांग व्यक्तियों को पुनर्वास किया गया है।

उन्होंने विज्ञप्ति में कहा कि लेबनान में बीएमवीएसएस ने पहले 2006 और 2008 के बीच लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूनिफिल) के समर्थन से चार शिविर आयोजित किए थे, जिसमें 381 अंग लगाए गए थे।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\