एजेंसी न्यूज

BMC ने ठाकरे, शिंदे दोनों गुटों को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली के आयोजन की अनुमति नहीं दी

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को यहां के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में पांच अक्टूबर को दशहरा रैली के आयोजन की अनुमति नहीं दी.

BMC ने ठाकरे, शिंदे दोनों गुटों को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली के आयोजन की अनुमति नहीं दी
एकनाथ शिंदे व उद्धव ठाकरे (Photo: Twitter)

मुंबई, 22 सितंबर : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को यहां के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में पांच अक्टूबर को दशहरा रैली के आयोजन की अनुमति नहीं दी. बीएमसी के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

बीएमसी के अधिकारियों के अनुसार, मुंबई पुलिस द्वारा उठाए गए कानून व्यवस्था से संबंधित मुद्दों के आधार पर शिवाजी पार्क में रैली आयोजन की अनुमति देने से इनकार किया गया. पिछले हफ्ते शिंदे गुट को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के एमएमआरडीए मैदान में एक रैली करने की अनुमति मिली थी. यह भी पढ़ें : गोवा में ऑनलाइन जुए के आरोप में 2 रूसी, 1 यूक्रेनियन गिरफ्तार

बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने पीटीआई- को बताया कि बीएमसी प्रशासन ने शिवसेना के दोनों गुटों को पांच अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर शिवाजी पार्क में एक रैली के आयोजन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2022 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).