एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में खून से लथपथ महिला का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में शुक्रवार सुबह एक खाली भूखंड पर 45 वर्षीय महिला का खून में लथपथ शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में खून से लथपथ महिला का शव मिला

कोटा (राजस्थान), पांच जुलाई राजस्थान के कोटा में शुक्रवार सुबह एक खाली भूखंड पर 45 वर्षीय महिला का खून में लथपथ शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि महिला की पहचान रानी वाल्मिकी के रूप में हुई है, जो कुन्हाड़ी थानांतर्गत छोटी पुलिया के निकट बालिटा रोड पर रहती थी।

पुलिस ने कहा कि महिला के पति की करीब चार साल पहले मौत हो गई थी और वह अपने ‘सहजीवन साथी’ मुकेश के साथ रहती है, जो कूड़ा बीनने का काम करता है।

महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने उसके सहजीवन साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जो बृहस्पतिवार रात से फरार है।

कुन्हाड़ी थाने के क्षेत्र निरीक्षक अरविंद भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे रजत नगर में एक खाली भूखंड से खून से सना महिला का शव बरामद किया गया, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बृहस्पतिवार देर रात महिला पर भारी पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने महिला के ‘सहजीवन साथी’ मुकेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 और 248 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया तथा आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).