देश की खबरें | खंड शिक्षक चुनाव परिणाम घोषित, भाजपा को तीन और सपा को एक सीट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद की छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिये गये हैं, इनमें से तीन सीटें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में गयी है जबकि एक सीट पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, चार दिसंबर उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद की छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिये गये हैं, इनमें से तीन सीटें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में गयी है जबकि एक सीट पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक खंड शिक्षक और खंड स्‍नातक क्षेत्र की मतगणना तीन दिसंबर सुबह आठ बजे से चल रही है और खंड शिक्षक के परिणामों की घोषणा कर दी गयी है ।

यह भी पढ़े | लखनऊ के एसजीपीजीआईएमएस ने 1 दिन में किया कोविड का रिकॉर्ड टेस्ट.

बयान के मुताबिक लखनऊ खंड शिक्षक क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उमेश द्विवेदी, मेरठ खंड शिक्षक क्षेत्र से भाजपा के ही श्रीशचंद्र शर्मा तथा बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से इसी पार्टी के हरी सिंह ढिल्लों विजयी घोषित किये गये है ।

इसके अलावा वाराणसी खंड शिक्षक क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव चुनाव जीत गये हैं, जबकि आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार आकाश अग्रवाल तथा गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से निर्दलीय ध्रुव कुमार त्रिपाठी विजयी घोषित किये गये है ।

यह भी पढ़े | केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोटिस पर एक्शन ले दिल्ली सरकार: प्रकाश जावडेकर.

मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक पांच खंड स्नातक क्षेत्रों की मतगणना अभी जारी है जिसके परिणाम शाम तक आने की संभावना है ।

खंड स्‍नातक और खंड शिक्षक क्षेत्र से 11 सीटों के लिए मंगलवार को संपन्‍न हुए मतदान में औसत 55.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाला किया था।

गौरतलब है कि विधान परिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और शिक्षक संघों के अलावा निर्दलीय समेत कुल 199 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं।

इसमें पांच खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 114 प्रत्याशी तथा छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 85 प्रत्याशी मैदान में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका