विदेश की खबरें | ब्लिंकन ने मोल्दोवा को अमेरिकी सहयोग देने का किया वादा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्लिंकन ने मोल्दोवा के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की, जो यूक्रेन से आये 120,000 से अधिक शरणार्थियों को संभालने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील कर रहे हैं। साथ ही मोल्दोवा के अधिकारी संभावित रूसी आक्रमण के खिलाफ भी सुरक्षा आश्वासन की मांग कर रहे हैं।

ब्लिंकन ने मोल्दोवा के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की, जो यूक्रेन से आये 120,000 से अधिक शरणार्थियों को संभालने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील कर रहे हैं। साथ ही मोल्दोवा के अधिकारी संभावित रूसी आक्रमण के खिलाफ भी सुरक्षा आश्वासन की मांग कर रहे हैं।

11 दिन पहले युद्ध शुरू होने के बाद से 230,000 से अधिक लोग यूक्रेन से मोल्दोवा भाग गए हैं या वहां से गुजरे हैं। ब्लिंकन ने कहा कि मोल्दोवा का शरणार्थियों का स्वागत दुनिया के लिए एक प्रेरणा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम आतिथ्य की उदारता की प्रशंसा करते हैं। संकट में लोगों के लिए ऐसे अच्छे दोस्त बनने की इच्छा और वास्तव में, मैं उस बोझ से निपटने में आपकी मदद करने के लिए जो कुछ भी कर सकता हूं वह करना चाहता हूं।’’

रूस के सैनिक मोल्दोवा के विवादित त्रांसनिस्त्रिया क्षेत्र में तैनात हैं। मोल्दोवा की राष्ट्रपति माइया संदू ने कहा, ‘‘यह उच्च जोखिम का विषय है और हम इस पर नजर रखे हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि अभी तक कोई संकेत नहीं मिला है कि त्रांसनिस्त्रिया में स्थित लगभग 1,500 रूसी सैनिकों ने अपने हावभाव बदले हैं, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि जो यूक्रेन में हो रहा है वह एक चिंता का विषय है।

संदू ने कहा, ‘‘इस क्षेत्र में अब हमारे लिए सुरक्षित महसूस करने की कोई संभावना नहीं है।’’

हालांकि मोल्दोवा सैन्य रूप से तटस्थ है और नाटो का सदस्य बनने की कोशिश करने की उसकी कोई योजना नहीं है, लेकिन उसने पश्चिमी देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए तीन दिन पहले यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से एक अर्जी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now