विदेश की खबरें | ब्लिंकन, जयशंकर ने अफगानिस्तान में स्थिति पर की चर्चा, समन्वय जारी रखने पर राजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और भारत के उनके समकक्ष एस जयशंकर ने इस हफ्ते में दूसरी बार अफगानिस्तान में स्थिति पर बृहस्पतिवार को चर्चा की और वे इस मामले पर करीबी समन्वय जारी रखने पर सहमत हुए।

वाशिंगटन, 20 अगस्त अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और भारत के उनके समकक्ष एस जयशंकर ने इस हफ्ते में दूसरी बार अफगानिस्तान में स्थिति पर बृहस्पतिवार को चर्चा की और वे इस मामले पर करीबी समन्वय जारी रखने पर सहमत हुए।

तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर रविवार को कब्जा जमा लिया था। 20 साल तक चले युद्ध के बाद अमेरिकी सेना के वापस जाने पर हुई तालिबान की इस जीत ने काबुल हवाईअड्डे पर अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया जहां से अमेरिका और अन्य सहयोगी देश अपने हजारों नागरिकों और सहयोगियों को वहां से सुरक्षित बाहर निकलने की कोशिश में हैं।

भारत मंगलवार को अपने राजदूत रुद्रेंद्र टंडन और दूतावास के अपने कर्मियों को काबुल से सेना के विमान से वापस ले गया।

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि ब्लिंकन ने अफगानिस्तान में स्थिति पर चर्चा करने के लिए जयशंकर से बृहस्पतिवार को फोन पर बातचीत की। उन्होंने बातचीत का ब्यौरा देते हुए एक बयान में कहा, ‘‘ब्लिंकन और जयशंकर ने अफगानिस्तान पर चर्चा की और समन्वय जारी रखने पर सहमति जतायी।’’

बातचीत के बाद ब्लिंकन ने ट्वीट किया, ‘‘डॉ. जयशंकर के साथ बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान के बारे में सार्थक बातचीत की। हम करीबी समन्वय जारी रखने पर सहमत हुए।’’

ब्लिंकन और जयशंकर ने इससे पहले सोमवार को बातचीत की थी और युद्धग्रस्त देश में स्थिति पर चर्चा की थी। उस समय जयशंकर ने ‘‘काबुल में हवाईअड्डे का संचालन बनाए रखने की तात्कालिक जरूरत पर जोर दिया था।’’

जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों, खासतौर से अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारे सामने अपने नागरिकों को स्वदेश लाने का मुद्दा है। भारत के मामले में भारत के नागरिकों, अन्य देशों की अपनी चिंताएं हैं। हम इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय साझेदारों, खासतौर से अमेरिका के साथ काम कर रहे हैं क्योंकि उनके पास काबुल हवाईअड्डे का नियंत्रण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी