एजेंसी न्यूज

Mumbai: मुंबई में ट्रेन की चपेट में आने से दृष्टिहीन महिला की मौत

मुंबई के शिवड़ी स्टेशन पर एक दृष्टिहीन महिला की लोकल ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई हो गई. वह ट्रेन में दो बोगियों के बीच से पटरियों पर गिर गई थी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Mumbai: मुंबई में ट्रेन की चपेट में आने से दृष्टिहीन महिला की मौत
Dead Body - FB

मुंबई, 19 अक्टूबर : मुंबई के शिवड़ी स्टेशन पर एक दृष्टिहीन महिला की लोकल ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई हो गई. वह ट्रेन में दो बोगियों के बीच से पटरियों पर गिर गई थी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम करीब साढ़े चार हुई जब महिला और उसका पति दोनों मुंबई सीएसएमटी जाने वाली लोकल ट्रेन से शिवड़ी स्टेशन पर उतरे.

उन्होंने बताया कि महिला और उसके पति दोनों देख नहीं सकते थे. महिला भिक्षा मांगकर गुजर करती थी. यह भी पढ़ें :Mumbai: ऑटो-रिक्शा, टैक्सी यूनियनों की हड़ताल आज, यात्रियों पर असर पड़ने की संभावना; यहां जानिए क्या हैं उनकी मांगें

उन्होंने बताया कि दंपति तेजी से एक बोगी से दूसरी बोगी में जा रहे थे तभी महिला दोनों बोगियों के बीच गिर गई. इससे पहले कोई महिला की मदद कर पाता ट्रेन चल दी और महिला पहियों के नीचे आ गई. अधिकारी ने बताया कि महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).