एजेंसी न्यूज

Gujarat Bharuch Blast: गुजरात के भरूच में रासायनिक कारखाने में विस्फोट, छह कर्मियों की मौत

गुजरात में भरूच जिले के रासायनिक कारखाने में विस्फोट के बाद आग लग गई,जिससे छह कर्मियों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाई में रविवार देर रात तीन बजे हुई.

Gujarat Bharuch Blast: गुजरात के भरूच में रासायनिक कारखाने में विस्फोट, छह कर्मियों की मौत
(Photo Credit : Twitter)

अहमदाबाद, 11 अप्रैल : गुजरात में भरूच जिले के रासायनिक कारखाने (Chemical Factory) में विस्फोट के बाद आग लग गई,जिससे छह कर्मियों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाई में रविवार देर रात तीन बजे हुई.

भरूच पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि हादसे में मारे गए छह लोग उस संयंत्र के निकट काम कर रहे थे, जिसमें विलायक आसवन प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया. यह भी पढ़ें : Maharashtra: ‘बीजेपी नेता किरीट सोमैया अपने बेटे के साथ फरार’ संजय राउत ने पूछा- कहां हैं ये दोनों ठग

उन्होंने कहा, ‘‘संयंत्र में विस्फोट के कारण कारखाने में आग लग गई. संयंत्र के निकट काम कर रहे सभी छह लोगों की मौत हो गई. शवों को बाद में बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. आग पर काबू पा लिया गया है.’’

अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2022 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).