विदेश की खबरें | बोस्टन के नॉर्थईस्टर्न विश्वविद्यालय परिसर में धमाका, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि एक प्रमुख कला संग्रहालय के पास एक और संदिग्ध पैकेट मिला है और संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) जांच में सहयोग कर रही है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों ने बताया कि एक प्रमुख कला संग्रहालय के पास एक और संदिग्ध पैकेट मिला है और संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) जांच में सहयोग कर रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, जिस पैकेट में विस्फोट हुआ, वह उन दो संदिग्ध पैकेट में से एक था, जिसकी सूचना पुलिस को शाम को दी गई थी। बोस्टन के बम दस्ते ने शहर के ललित कला संग्रहालय के पास मिले दूसरे पैकेट को निष्क्रिय कर दिया, जो नॉर्थ-ईस्टर्न विश्वविद्यालय परिसर के बाहरी हिस्से में स्थित है।

‘एनबीसी बोस्टन’ की खबर के अनुसार, जिस पैकेट में विस्फोट हुआ, उसे विश्वविद्यालय के होम्स हॉल के पास खोला जा रहा था। होम्स हॉल नॉर्थ-ईस्टर्न विश्वविद्यालय में रचनात्मक लेखन के अलावा महिलाओं, लिंग आदि से जुड़े विषयों पर अध्ययन का केंद्र है।

चैनल के मुताबिक, एफबीआई मामले की जांच में सहयोग कर रही है।

अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन नॉर्थ-ईस्टर्न यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता शैनन नरगी ने एक बयान जारी कर बताया कि विस्फोट में विश्वविद्यालय के एक अज्ञात स्टाफ सदस्य के हाथ में मामूली चोटें आई हैं।

बोस्टन के पुलिस अधीक्षक फेलिप कोलन ने बाद में बताया कि पीड़ित की उम्र 45 वर्ष है।

नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी बोस्टन शहर में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है, जहां लगभग 16,000 छात्र पढ़ते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट, दक्षिण में बारिश के आसार, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा वेदर

Delhi Taxi, Auto Unions Strike: दिल्ली-एनसीआर में आज से कमर्शियल वाहनों का तीन दिवसीय स्ट्राइक शुरू, जानें उनकी प्रमुख मांगें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी