विदेश की खबरें | बलूचिस्तान में विस्फोट, तीन मरे, 29 जख्मी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत दक्षिण पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के सिबी जिले में मंगलवार को एक विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कराची, आठ मार्च पाकिस्तान के अशांत दक्षिण पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के सिबी जिले में मंगलवार को एक विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जियो न्यूज़ ने खबर दी है कि सिबी के जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने पुष्टि की है कि अस्पताल में तीन शव लाए गए हैं। यह विस्फोट सिबी जिले की ठंडी सड़क के पास हुआ है।
पुलिस ने बताया कि 29 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
हमले की जिम्मेदारी फौरन किसी भी संगठन ने नहीं ली है।
बलूचिस्तान की सीमा ईरान और अफगानिस्तान से लगती है और यहां लंबे वक्त से विद्रोह भड़का हुआ है। बलूच विद्रोही समूहों ने अतीत में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना और सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं।
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुद्दुस बिज़ेन्जो ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विस्फोट में जख्मी हुए लोगों को हर संभव बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2022 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

