विदेश की खबरें | अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विस्फोट, तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी.
इस्लामाबाद, 21 सितंबर (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए एक विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। तालिबान के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
काबुल पुलिस प्रमुख के लिये तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता खालिद जादरान के अनुसार यह विस्फोट काबुल के पश्चिमी देहमाजंग इलाके में एक रेस्तरां में हुआ। धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए एक टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी है।
इस विस्फोट के लिए अब तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
अफगानिस्तान में पिछले वर्ष अगस्त में तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद से इस्लामिक स्टेट के क्षेत्रीय संगठन इस्लामिक स्टेट इन खुरासान प्रांत ने देश भर में मस्जिदों और अल्पसंख्यकों पर हमले तेज कर दिए हैं।
अफगानिस्तान में तालिबान की मौजूदा सरकार के लिए इस्लामिक स्टेट से निपटना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। तालिबान ने भी इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)