विदेश की खबरें | पेशावर की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज़ के दौरान विस्फोट, 30 की मौत, 50 जख्मी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी शहर पेशावर में जुमे (शुक्रवार) की नमाज़ के दौरान एक शिया मस्जिद में बम विस्फोट किया गया जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।
पेशावर, चार मार्च पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी शहर पेशावर में जुमे (शुक्रवार) की नमाज़ के दौरान एक शिया मस्जिद में बम विस्फोट किया गया जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।
एक बचाव अधिकारी ने बताया कि विस्फोट किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में स्थित जामिया मस्जिद में उस वक्त हुआ जब लोग जुमे की नमाज अदा कर रहे थे।
विस्फोट की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने फौरन नहीं ली है।
‘डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक, ‘लेडी रीडिंग’ अस्पताल के मीडिया प्रबंधक आसिम खान ने बताया कि अब तक अस्पताल में 30 शव लाए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि 10 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
राजधानी शहर पेशावर के पुलिस अधिकारी एजाज़ अहसन ने बताया कि दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की और वहां तैनात पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी की।
उन्होंने बताया कि इसमें एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
अहसन ने बताया कि गोलीबारी के बाद विस्फोट हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

