विदेश की खबरें | अटलांटा में तासेर बंदूक छीनने वाले काले व्यक्ति की पुलिस कार्रवाई में गोली लगने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जॉर्जिया जांच ब्यूरो (जीबीआई) के निदेशक विक रेनॉल्ड्स ने बताया कि शुक्रवार रात को वेंडी रेस्तरां के बाहर हुई यह घटना सुरक्षा के लिए लगे कैमरों और प्रत्यक्षदशियों के मोबाइल फोन में कैद हो गई।

जॉर्जिया जांच ब्यूरो (जीबीआई) के निदेशक विक रेनॉल्ड्स ने बताया कि शुक्रवार रात को वेंडी रेस्तरां के बाहर हुई यह घटना सुरक्षा के लिए लगे कैमरों और प्रत्यक्षदशियों के मोबाइल फोन में कैद हो गई।

रेनॉल्ड्स ने बताया कि जीबीआई शनिवार को कैमरे की फुटेज पुलिस के साथ साझा करेगा।

यह भी पढ़े | कोरोना की वजह से पाकिस्तान में 1.85 करोड़ लोग हो सकते हैं बेरोजगार- रिपोर्ट.

व्यक्ति की मौत के विरोध में अटलांटा में घटनास्थल और अन्य स्थानों पर प्रदर्शनकारी एकत्र हुए।

रेनॉल्ड्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जब घातक बल प्रयोग में कोई अधिकारी शामिल हो, तो ऐसी परिस्थितियों में आम लोगों को यह जानने का अधिकार है कि क्या हुआ था।’’

यह भी पढ़े | नेपाल ने लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपना बताते हुए संविधान में शामिल किया विवादित नक्शा, भारत से तनाव बढ़ना तय.

जीबीआई ने बताया कि अटलांटा पुलिस को शिकायत मिली थी कि कार में सो रहे एक व्यक्ति ने रेस्तरां के बाहर सड़क बाधित कर रखी है, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची थी। पुलिस कार्रवाई में मारे गए व्यक्ति की पहचान 27 वर्षीय रेशार्ड ब्रूक्स के तौर पर की गई है।

अटलांटा में यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब मिनियापोलिस में अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की 25 मई को पुलिस हिरासत में मौत के बाद से अमेरिका में पुलिस बर्बरता और नस्ली भेदभाव के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।

रेनॉल्ड्स के अनुसार जांच में पता चला कि जब दो अधिकारियों ने ब्रूक्स को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो उसने उन पर हमला किया और एक अधिकारी की तासेर छीनकर उस पर तान दी। सुरक्षा कैमरे में यह सारी घटना कैद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\