देश की खबरें | भाजयुमो ने युवाओं में खिलाड़ियों के मूल्यों को विकसित करने के लिए 'बी लाइक एन ओलंपियन' अभियान शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. टोक्यो ओलंपिक से पहले, भाजपा की युवा शाखा ने बृहस्पतिवार को देश के युवाओं में खिलाड़ियों के मूल्यों को विकसित करने के लिए 'बी लाइक एन ओलंपियन' अभियान शुरू किया।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई टोक्यो ओलंपिक से पहले, भाजपा की युवा शाखा ने बृहस्पतिवार को देश के युवाओं में खिलाड़ियों के मूल्यों को विकसित करने के लिए 'बी लाइक एन ओलंपियन' अभियान शुरू किया।

इस अभियान की शुरुआत केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की उपस्थिति में की।

अभियान का विवरण साझा करते हुए सूर्या ने कहा कि यह आठ अगस्त तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में दौड़ना, साइकिल चलाना और तैराकी जैसी 16 गतिविधियां होंगी और जो लोग लगातार 16 दिनों तक इन गतिविधियों को करेंगे उन्हें वर्चुअल तरीके से स्वर्ण पदक दिया जाएगा।

इस अभियान के लिए एक समर्पित वेबसाइट भी शुरू की गई है।

इसका शुभारंभ करते हुए ठाकुर ने कहा कि यह टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक रचनात्मक अभियान है।

उन्होंने कहा कि 127 एथलीटों वाली सबसे बड़ी भारतीय टुकड़ी टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रही है।

मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने खेलो इंडिया अभियान की मदद से देश में खेल की संस्कृति स्थापित की है।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\