देश की खबरें | भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष मुरूगन को पुलिस ने 'वेल यात्रा' को लेकर हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरूगन ने प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुये राज्यव्यापी 'वेल यात्रा' शुरू करने का प्रयास किया जिसके बाद शुक्रवार को उन्हें तिरूत्तानी में हिरासत में ले लिया गया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, छह नवंबर भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरूगन ने प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुये राज्यव्यापी 'वेल यात्रा' शुरू करने का प्रयास किया जिसके बाद शुक्रवार को उन्हें तिरूत्तानी में हिरासत में ले लिया गया ।

भगवा पार्टी के राज्य इकाई के शीर्ष नेता ने बताया कि यह यात्रा द्रमुक को 'बेनकाब' करने के लिये थी क्योंकि भगवान मुरूगा की प्रशंसा करने वाले मंत्र ''कंडा सा​श्ती कवाचम'' की कथित रूप से निंदा करने वाले यू ट्यूब चैनल ''करुप्पर कूटम'' के पीछे कथित तौर पर द्रमुक है।

यह भी पढ़े | West Bengal: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर, दलित परिवार के यहां किया दोपहर का भोजन- देखें तस्वीरें.

गौरतलब है कि 'वेत्री वेल' और 'वीरा वेल' जैसे मंत्रोच्चार के बीच भगवा कपड़ा पहने मुरूगन ने पारं​परिक रूप से निर्मित अपनी वैन से तिरूत्तानी से जैसे ही यात्रा शुरू की उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान वहा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी मंदिर में पूजा करने तिरूत्तानी गये थे और हिरासत में ​लिये जाने से पहले मुरूगन ने उनसे होटल के कमरे में मुलाकात की थी ।

यह भी पढ़े | Thane: पत्नी का न्यूड वीडियो देख भड़का पति, पहले की हत्या और फिर थाने में किया समर्पण.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि के अलावा पोन राधाकृष्णन, सी पी राधाकृष्णन एवं एच राजा समेत प्रदेश के नेता इस यात्रा में हिस्सा लेने तिरुतानी पहुंचे थे ।

भाजपा नेता के यात्रा पर जाने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने​ नीलगिरी जिले में कहा कि कानून अपना काम करेगा ।

श्रद्धालु वेल की पूजा,शैतान के विनाशक के रूप में करते हैं जो भगवान मुरुगा का हथियार है और यह भाले की तरह का होता है।

यह यात्रा शुक्रवार से शुरू होकर छह दिसंबर तक चलनी थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\