देश की खबरें | उप्र से भाजपा के राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का निधन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।

नयी दिल्ली, 26 जून उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि दुबे को 12 जून को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। उन्होंने सोमवार तड़के अंतिम सांस ली।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरद्वार दुबे के निधन का समाचार दुःखद है। वे जनसेवा के लिए समर्पित थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं।’’

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, ‘‘राज्य सभा के सदस्य हरद्वार दुबे के देहावसान का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा के कर्मठ सांसद हरद्वार दुबे के निधन से अत्यंत दुख हुआ। वे जमीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे, जो उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में अपने अहम योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करे।’’

बिरला ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘वरिष्ठ राजनेता तथा राज्यसभा के सदस्य हरिद्वार दुबे के देहावसान पर शोक व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को शोक की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।’’

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हरद्वार दुबे जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका