देश की खबरें | भाजपा का 'वन नेशन' का नारा बजट में नहीं दिखा, विफल रहीं वित्तमंत्री : बंसल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने आम बजट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को यहां कहा कि 'वन नेशन' का नारा इस बजट में कहीं नजर नहीं आया और इसमें बस उन राज्यों का जिक्र है जहां चुनाव होने हैं। इसके साथ ही पार्टी ने कहा है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण परिणाम देने में विफल रही हैं।

जयपुर, दो फरवरी कांग्रेस ने आम बजट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को यहां कहा कि 'वन नेशन' का नारा इस बजट में कहीं नजर नहीं आया और इसमें बस उन राज्यों का जिक्र है जहां चुनाव होने हैं। इसके साथ ही पार्टी ने कहा है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण परिणाम देने में विफल रही हैं।

सोमवार को पेश बजट के बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा एक राष्ट्र की बात तो करते हैं लेकिन पहली बार किसी आम बजट में एक राष्ट्र नजर नहीं आया ।

बंसल ने कहा कि बजट पूरे देश के लिये होता है लेकिन इस बार अब यह नजर नहीं आया। जब बिहार में चुनाव होने थे तब प्रधानमंत्री ने कहा भाजपा को वोट दो वैक्सीन मिलेगी.. कहां मिली बिहार के लोगों को वैक्सीन ... चुनाव के बाद वो भूल गये। उन्होंने कहा ,'अब असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु में चुनाव होने हैं... आज बजट में जिक्र इन्हीं चारों प्रांतों का हो रहा है। जैसे चुनाव के बाद बिहार को भूल गये आज राजस्थान का जिक्र नहीं है, जिक्र बस उन चार राज्यों का किया है।'

कांग्रेस नेता के अनुसार 'बजट में चुनावी राज्यों को गुमराह करने की कोशिश की गई है... कोरोनाकाल में अमीरों की आमदनी बढ़ी है गरीबों की नहीं।'

वित्तमंत्री सीतारमण पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए बंसल ने कहा,' जहां तक किसी मंत्री के अच्छे प्रदर्शन का सवाल है यह प्रधानमंत्री का अधिकार होता है कि उसे रखना है या नहीं... हमें कोई आपत्ति नहीं कि कौन मंत्री है.. हम प्रदर्शन चाहते हैं.. हम परिणाम चाहते है... देश परिणाम चाहता है यह सरकार परिणाम देने में असफल रही है... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण परिणाम देने में असफल रही हैं... यदि वह मंत्री पद पर बनी रहती है तो यह उनका अपना अधिकार है, लेकिन जनता को अब यह अहसास हो रहा है।’

उन्होंने कहा कि जनता को बजट में सरकार से मदद की आवश्यकता थी लेकिन उसे निराशा मिली।

केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों को रोकने के लिए टीकरी और सिंघु सीमाओं पर लगाये गये अवरोधकों के सवाल पर बंसल ने कहा, ‘‘‘इस सरकार ने किसानों के खिलाफ आंतक फैलाने का काम किया है.. किसान बहुत शांतिपूर्ण और अच्छे तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘केन्द्र सरकार ने लालकिले में कुछ बदमाशों को प्रवेश करने दिया जिससे वहां परेशानी उत्पन्न हुई और यदि आंदोलित किसानों का इस तरह का इरादा होता तो लालकिले पर बडी संख्या में जाते... सीमाओं पर लाखों किसान मौजूद थे। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके को अपनाया।’’

राज्य में हाल ही में समपन्न निकाय चुनावों में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन पर उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बधाई दी जो इस अवसर पर मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज