देश की खबरें | गोवा में होली के बाद शपथ लेगी भाजपा की नयी सरकार: तनावडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा भाजपा के अध्यक्ष सदानंद शेत तनावडे ने सोमवार को कहा कि राज्य की नयी सरकार 18 मार्च को आने वाले होली के त्योहार के बाद शपथ लेगी। होली के बाद ही उन तीन अन्य राज्यों में भाजपा की नयी सरकार भी शपथ लेगी, जहां हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत मिली है।

पणजी, 14 मार्च गोवा भाजपा के अध्यक्ष सदानंद शेत तनावडे ने सोमवार को कहा कि राज्य की नयी सरकार 18 मार्च को आने वाले होली के त्योहार के बाद शपथ लेगी। होली के बाद ही उन तीन अन्य राज्यों में भाजपा की नयी सरकार भी शपथ लेगी, जहां हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत मिली है।

तनावडे ने पत्रकारों से कहा, ''गोवा में होली के बाद नयी सरकार शपथ लेगी। इसके बाद ही उन तीन राज्यों की भाजपा सरकार भी शपथ लेगी, जहां पार्टी को हाल में हुए विधानसभा चुनाव में जीत मिली है।''

हालांकि उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह की तिथि नहीं बताई।

तनावडे ने कहा कि गोवा के राज्यपाल पहले ही गणेश गोवंकर को विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर शपथ दिला चुके हैं।

गोवा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक 15 मार्च को शपथ लेंगे। इस दिन मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होना है।

राज्यपाल ने मंगलवार को विधानसभा का सत्र आहूत किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now