देश की खबरें | भाजपा की जम्मू इकाई ने दिल्ली चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर जश्न मनाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ता शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में एकत्र हुए। भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को उखाड़ फेंकने और 26 साल से अधिक समय के बाद फिर से सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।
जम्मू, आठ फरवरी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ता शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में एकत्र हुए। भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को उखाड़ फेंकने और 26 साल से अधिक समय के बाद फिर से सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।
पटाखे फोड़ने और मिठाइयां बांटने के बीच पार्टी कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने के लिए ढोल की धुन पर नाचते भी दिखे।
जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष सतपा शर्मा ने कहा, ‘‘दिल्ली के लोगों ने भाजपा को वोट देकर भ्रष्टाचार को खारिज कर दिया। हम पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सलाम करते हैं।’’
उन्होंने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उनकी सीट से हार लोगों का स्पष्ट संदेश है कि वे ‘भ्रष्ट नेता’ नहीं चाहते हैं।
शर्मा ने कहा, ‘‘यह जीत लोगों की जीत है...प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ सरकार के साथ राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर विकास होगा।’’
वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक विक्रम रंधावा ने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं ने ‘आप-दा’ को अलविदा कहने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का बुद्धिमानी से प्रयोग किया।
भाजपा विधायक शगुन परिहार ने कहा कि दिल्ली में पार्टी की जीत आप के ‘धोखे और बेईमानी’ के अंत का प्रतीक है।
भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने कहा कि दिल्ली में पार्टी के प्रतीक कमल का खिलना ‘आप’ का अंत है, जिसने अपने शासन के दौरान प्रधानमंत्री, भाजपा और दिल्ली के उपराज्यपाल को गाली देने के अलावा लोगों के लिए और कुछ नहीं किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)